कटिहार: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा चौक के समीप 7 अप्रैल की देर शाम न्यायालय में लिपिक के पद पर कार्यरत शशि भूषण तिवारी की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने हत्या के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शशि भूषण तिवारी के परिजनों ने 10 नामजद अभियुक्त बनाया था. इस मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित फरार चल रहे नौ आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर पोस्टर चस्पा कर दिया गया. अब तक 9 फरार आरोपियों के घर पर पोस्टर चस्पा करते हुए जल्द हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश से कुर्की जब्ती होगी. पोस्टर चस्पा करने पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है.
रिपोर्ट-श्याम


















