डेहरी पहुंची पावर स्टार की पत्नी, 2 से 4 दिनों में जल्दी ही कोई पार्टी करेंगी ज्वाइन

रोहतास : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक निजी कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-चार दिनों के अंदर ही वह कोई न कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन करेंगी। आने वाले समय में जिस भी किसी पार्टी से उन्हें मौका मिलेगा तो वह विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी। हां, किस सीट से चुनाव लड़ने जा रही हूं इसकी घोषणा अभी वह बाद में कर पाएंगे। इसके लिए उनके फैंस को थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी ज्योति, महिलाओं ने खूब किया स्वागत

आपको बता दें कि ज्योति सिंह डेहरी ऑन सोन में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान महिलाओं ने ज्योति सिंह का खूब स्वागत किया। उन्हें सिंदूर लगाई गई और खोईछा भी दी। ज्योति ने बताया कि वे एक समाज सेविका की तरह काम कर रही है और लोगों से संवाद स्थापित कर रही हैं। जो लोग उन्हें बुलाते हैं उनके घर वह जा रही हैं। लोगों से मिलजुल रही हैं। ऐसे में वे आने वाले दो-चार दिनों में कोई न कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन करेगी तथा खुलकर राजनीति में आएगी। चुकी पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट में पवन सिंह के लिए उन्होंने बहुत प्रचार किया था। इस दौरान उनका रिश्ता घर-घर से भावनात्मक रूप से जुड़ गया है।

यह भी देखें :

चुनाव हारने के बाद क्षेत्र को लगभग छोड़ दिया अभिनेता पवन सिंह 

आपको बता दें कि चुनाव हारने के बाद अभिनेता पवन सिंह ने क्षेत्र को लगभग छोड़ दिया लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार क्षेत्र में बनी हुई है। शायद ही कोई महीना हो, जिस महीना ज्योति सिंह क्षेत्र का भ्रमण नहीं कर रही है। ऐसे में उन्होंने बताई कि वे पूर्व सांसद आनंद मोहन से भी मिलकर आई हैं। उनका भी आशीर्वाद उन्हें मिला है। क्योंकि राजनीति में जब आ गई है, तो लोगों से मिलना जुलना सामान्य बातें हैं। उन्होंने कहीं की जल्द ही वह राजनीतिक पार्टी जॉइन करेगी और विधानसभा का चुनाव जरूर लगेगी।

यह भी पढ़े : मृतक छात्रा स्नेहा के परिवार से मिलीं ज्योति सिंह

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img