National Electrical Safety Week 2026: बिहार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, शॉर्ट सर्किट से बचाव पर विशेष जोर

बिहार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसओपी और पीपीई के पालन पर जोर दिया।


National Electrical Safety Week 2026 पटना: बिहार में सोमवार को राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। “आज की जागरूकता, कल की सुरक्षा – आइए, विद्युत शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एकजुट हों” थीम के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित विद्युत उपयोग को बढ़ावा देना और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) द्वारा विद्युत भवन-III के सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव (भा.प्र.से.) ने किया।

National Electrical Safety Week 2026:ऊर्जा सचिव बोले, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

अपने संबोधन में अजय यादव ने कहा कि बिहार ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर चुका है। राज्य में वर्तमान में लगभग 2 करोड़ 20 लाख बिजली उपभोक्ता हैं और पीक बिजली मांग 9,000 मेगावाट का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विद्युत नेटवर्क के सुरक्षित संचालन के लिए सभी अधिकारियों, अभियंताओं, तकनीशियनों और लाइनमैन को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करना होगा।

उन्होंने कार्य शुरू करने से पहले उचित शटडाउन, आइसोलेशन, इंसुलेशन और अर्थिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) का अनिवार्य उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है और प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Key Highlights:

  • राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 का बिहार में शुभारंभ।

  • “आज की जागरूकता, कल की सुरक्षा” थीम के साथ चलाया जाएगा अभियान।

  • ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

  • शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष फोकस।

  • अधिकारियों और कर्मचारियों को एसओपी व पीपीई के अनिवार्य पालन के निर्देश।


National Electrical Safety Week 2026:अधिकारियों ने सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने पर दिया जोर

एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि विद्युत क्षेत्र में कार्य के दौरान एसओपी, पीपीई और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन प्रत्येक कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि हर कार्य से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन और सतर्कता ही दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा विश्वसनीय विद्युत प्रणाली की आधारशिला है।

एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक सौरव जोरवाल ने आम नागरिकों से भी विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

वहीं, बीएसपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक विशाल राज ने कहा कि बिहार के ऊर्जा क्षेत्र ने तकनीकी और परिचालन स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन आवश्यक है।

National Electrical Safety Week 2026: आधुनिक सुरक्षा तकनीकों और घरेलू सावधानियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मुख्य विद्युत निरीक्षक अरविंद कुमार तथा एलएंडटी, केपीटीएल, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और पॉलीकैब इंडिया के प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्युत सुरक्षा, शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित कार्य-पद्धतियों, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की सुरक्षा और पीपीई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विद्युत उत्पादन, संचरण, वितरण और घरेलू विद्युत उपयोग के दौरान अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम सुरक्षा पद्धतियों पर भी विशेषज्ञों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राज्यभर के अधिकारी और कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े तथा सभी ने विद्युत सुरक्षा मानकों के प्रभावी पालन और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


Highlights

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...