आरा : प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत को पूरे देश में प्रचार किया जा रहा है। इस योजना का प्रचार-प्रसार को रथ के द्वारा प्रचारित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन भोजपुर जिला के सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी अत्यंत गरीब लोगों को साल में पांच लाख तक का नि:शुल्क चिकित्सा दिया जा रहा है। यह आयुष्मान कार्ड सारे राशन कार्ड धारकों का बनाया जाएगा। यह आयुष्मान कार्ड जन वितरण प्रणाली दुकान पर बनाया जाएगा। 19 जुलाई से 31 जुलाई तक कार्यक्रम चलेगा। इस प्रचार रथ को रवाना करते समय डॉ. एएम अश्विनी, आयुष्मान को-ऑर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार, डीएचएस के कर्मचारी गण, सुधीर सिंह और पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : भोजपुर पुलिस ने Axis Bank लूट कांड में एक अपराधी को किया गिरफ्तार, एक अन्य…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


