सचिव द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की DPR पर गहन समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने हेतु दिए निर्देश

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की डीपीआर की प्रगति पर गहन समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में कुल 52 परियोजनाएं (कुल लागत: 33,464 करोड़ रुपए) की डीपीआर पर गहन समीक्षा की गई, जिनमें से एनएच विंग द्वारा 36 परियोजना, BRPNNL द्वारा 14 परियोजना एवं BSRDCL द्वारा दो परियोजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, परियोजना कंसल्टेंट्स एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कुछ परियोजनाएं

– समस्तीपुर बाईपास (लगभग 9.8 किमी) – शहर में ट्रैफिक जाम कम करने एवं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण

– विक्रमशिला सेतु (NH-131B) के दोनों मार्गों का विकास (लगभग 15 किमी) – क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने हेतु।

– अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर (लगभग 7 किमी) – पटना में एम्स एवं अन्य क्षेत्रों को बेहतर जुड़ाव प्रदान करने वाली एलिवेटेड परियोजना।

– औरंगाबाद फोरलेन बाईपास (लगभग 9.8 किमी ) – शहर में लगातार जाम की समस्या से राहत दिलाने हेतु।

– मधेपुरा जिले में सिंहेश्वर बाईपास (11.27 किमी) – स्थानीय कनेक्टिविटी एवं विकास को बढ़ावा।

– कमला नदी पुल (4-लेन सड़क पर, NH-227 (पुराना NH-104), लगभग 2 किमी) – यातायात को सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना।

Road Construction Department 1 22Scope News

समीक्षा के दौरान सचिव ने पाया कि DPR तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ परियोजनाओं में अपेक्षित गति नहीं है

समीक्षा के दौरान सचिव ने पाया कि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ परियोजनाओं में अपेक्षित गति नहीं है। उन्होंने बैठक में मौजूद परियोजना कंसल्टेंट्स एवं संबंधित अधिकारियों को डीपीआर को लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए डीपीआर तैयार करें।

सचिव ने स्पष्ट कहा- DPR तैयार करने में आने वाली अवरोधों की सूचना तुरंत उच्च स्तर को दी जाए

सचिव ने स्पष्ट किया कि डीपीआर तैयार करने में आने वाली अवरोधों की सूचना तुरंत उच्च स्तर को दी जाए ताकि उन्हें शीघ्र हल किया जा सके। डीपीआर तैयार करने में भविष्य की अन्य परियोजनाओं को भी ध्यान में रखें। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास एवं जनसुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Road Construction Department 22Scope News

यह भी पढ़े : सकरी एवं रैयाम में खुलेगी सहकारी चीनी मिल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया निदेश…

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...