PESA नियमावली लागू होने की तैयारी: Draft फ़ाइल CM को भेजी गई, जल्द Cabinet Approval संभव | Jharkhand Cabinet Meeting Update

झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. ड्राफ्ट फाइल सीएम को भेजी गई है और जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है. इससे बालू घाटों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा.


Key Highlights:

  • Panchayati Raj विभाग ने PESA नियमावली का ड्राफ्ट कैबिनेट को भेजा

  • मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा

  • सोमवार दोपहर 2 बजे कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर होगी मुहर

  • 2026 की छुट्टियों के प्रस्ताव पर भी विचार

  • नियमावली लागू होते ही बालू घाटों के संचालन पर लगी रोक हटेगी


PESA नियमावली लागू होने की तैयारी रांची: झारखंड में लंबे समय से लंबित पड़ी पेसा नियमावली लागू होने की दिशा में अहम कदम बढ़ चुका है. पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कैबिनेट विभाग भेज चुका है. बताया गया है कि कैबिनेट विभाग ने नियमावली फ़ाइल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया है. अनुमोदन मिलते ही इसे राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार सोमवार को दोपहर दो बजे प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जा सकता है. मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद पूरे राज्य में पेसा नियमावली लागू हो जाएगी.

PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी गति

झारखंड हाईकोर्ट पहले ही राज्य सरकार को नियमावली जल्द लागू करने का आदेश दे चुका है. राज्य में पेसा लागू न होने की वजह से कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं, खासकर बालू घाटों का संचालन फिलहाल बाधित है.

राज्य के 18 जिलों में बालू घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है, लेकिन पेसा नियमावली लागू न होने के कारण वैध निकासी पर रोक बनी हुई है.

PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:विधानसभा सत्र से पहले लागू करने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि सरकार शीतकालीन सत्र से पहले ही नियमावली लागू करने की कोशिश में है ताकि इस मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जा सके.

PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:2026 Holiday List पर भी लगेगी मुहर

सोमवार की कैबिनेट बैठक में वर्ष 2026 में सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर को भी मंजूरी दी जा सकती है. कब और कितनी छुट्टियां मिलेंगी, यह प्रस्ताव भी सूची में शामिल है.

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...