पटना: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री एवं VIP पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बुधवार को राजधानी पटना में एक प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निषाद समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है। जब उन्हें सत्ता की जरूरत होती है तब अपने सहयोगियों को याद करते हैं लेकिन बाद में उन्हें अपमानित कर किनारे कर देती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नदी, नाव, मछली से जुड़े समाज को न्याय दिलाना है। VIP VIP VIP
यह भी पढ़ें – Catch Out तो सुना है लेकिन…, कॉमेडियन ने उड़ाया बिहार का मजाक तो लोग कैंसिल करवाने लगे show का टिकट…
हमारा वादा सिर्फ चुनावी वादा नहीं है बल्कि हम इस समाज के लोगों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी दिलवाएंगे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वे अपनी तैयारी राज्य की सभी 243 सीटों पर कर रहे हैं। इस दौरान एक सवाल के जवाब में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें जहां सम्मान मिलेगा वे वहीं पर रहेंगे। उनका लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Sudha Milk होगा 2 से 3 रूपये महंगा, COMFED ने जारी किया आदेश
पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट