अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 8 दिवसीय राजकीय मकर मेला की तैयारियां शुरू

नालंदा : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 14 जनवरी से आयोजित होने वाले आठ दिवसीय राजकीय मकर मेला की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसे लेकर मेला सैरात भूमि पर मुख्य सांस्कृतिक पंडाल सह मंच का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावे परिसर पशु मेला और कृषि मेला सहित ग्राम श्री और विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मकर मेले के अवसर पर कृषि उत्पाद प्रदर्शनी, दुधारू पशु प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी एवं रंगोली प्रतियोगिता शामिल है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: