पटना : दीपावली का पर्व खत्म होते ही छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने घाटों का निरीक्षण किया। पटना डीएम ने सुबह से ही कई घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम के साथ पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौजूद थे। बता दें कि कल यानी 12 नवंबर को पूरे देश के साथ-साथ बिहार सहित पटना में बड़ी धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। वहीं कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी छठ पर्व को लेकर घाटों का निरीक्षण किया था। साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि कई दिनों से पटना के घाट का जायजा लिया।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















