Advertisment

पटना में शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, बन रहा है भव्य पंडाल

पटना : राजधानी पटना में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार दुर्गापूजा का त्योहार अक्टूबर के पहले सप्ताह में है। 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस बार पटना के डाकबंगला चौराहे पर आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर के आकृति का भव्य पंडाल लोगों को देखने को मिलेगा। पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगर कर रहे हैं। कोलकाता का लाइटिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

आपको बता दें कि दुर्गापूजा का त्योहार पटना सहित पूरे बिहार में धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार दुर्गापूजा को लेकर पटना में भव्य तैयारियां की जा रही है। पटना में कई दुर्गापूजा समितियां पूजा का आयोजन करती है। लेकिन मुख्य आकर्षण का केंद्र नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट की ओर से किया जाता है।

आज प्रेसवार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कहा कि पंडाल निर्माण का कार्य वारिक डेकोरेटर कॉथी मिदनीपुर कोलकता को दिया गया है। इस बार हम लोगों द्वारा पंडाल के रूप में तिरूपति बालाजी मंदिर का आकार दिया जा रहा है। पूरे पंडाल को फाइबर से बनाया जा रहा है। जिसमें लगभग 500 के आसपास मूर्तियों लगी होगी। जिसका डिजाईन कोलकता आर्ट कॉलेज के कलाकार रजेश बनर्जी द्वारा किया गया है। पंडाल के निर्माण में चार माह का समय लगा है। पंडाल की उंचाई लगभग 85 फीट एवं चौड़ाई 55 फीट है।

यह भी देखें :

वहीं लाइटिंग का भी भव्य तैयारियां की जा रही है। डाकबंगला चौराहे से लेकर तारामंडल तक कुल 10 एलईडी लाइट गेट बनाई जा रही है। जिसके कलाकार भी कोलकाता से आए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समिति की ओर से व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के साथ समिति के वोलेंटियर भी सुरक्षा को लेकर तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़े : ‘अब सड़क समस्या से लोगों को जल्द मिलेगी निजात’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...