सरहुल पर्व की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए

रांची: सरहुल पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर शुक्रवार को रांची डीसी हातमा सरना स्थल पहुंचे और शोभायात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सरना स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की।

इस दौरान जगलाल पाहन ने डीसी से आग्रह किया कि लाइटिंग, जलापूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरहुल शोभायात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बता दें कि सरहुल शोभायात्रा हातमा सरना स्थल से निकलेगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेगी। इस पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, पर्व को लेकर सरना धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...