लोजपा(आर) के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, बापू सभागार में होगा कार्यक्रम

लोजपा(आर) के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, बापू सभागार में होगा कार्यक्रम

पटना :  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का आगामी 28 नवंबर को स्थानीय बापू सभागार में 25 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोरों शोरों पर है पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। सड़कों को बैनर और पोस्टरों और पार्टी के झंडों से पाटा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग कमिटियां गठित की गई है।

मुख्य अतिथि होंगे चिराग पासवान, नवनिर्वाचित मंत्री और माननीय विधायक होंगे शामिल

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । डॉ राजेश भट्ट ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित माननीय मंत्री और सभी माननीय विधायक पार्टी के प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण और बिहार से जुड़े सारे राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी जिलों के जिलाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह, प्रदेशभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश भर मे पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाने को लेकर कई हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं । डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि प्रदेश के कोने-कोने से और कई प्रदेशों के पदाधिकारी के पटना आने की सूचना मिल रही है इसलिए पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा ।

ये भी पढ़े :  जीविका दीदियां संभालेंगी स्टीयरिंग, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को लेकर विभाग की समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने किया ऐलान

 

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...