गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव की तैयारी जोरों पर, DM-SSP ने की बैठक

पटना सिटी : पटना सिटी के गुरुद्वारा में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले 357वां प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। प्रकाश उत्सव पर्व की तैयारी को लेकर बुधवार को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।

बताते चलें कि सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह महाराज की 357वां प्रकाश उत्सव पर इस वर्ष भी काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश उत्सव पर्व का आयोजन 15, 16 और 17 जनवरी को आयोजित किया जाना है। इसे लेकर पटना सिटी में प्रकाश उत्सव पर्व की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी प्रकाश उत्सव पर्व में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके रहने की व्यवस्था के साथ-साथ पूरे पटना सिटी में साफ-सफाई, सड़क की मर्मती और टूटे-फूटे लाइट की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी से लेकर पूरे नगर के कीर्तन भ्रमण के रास्तों पर विशेष रूप से अतिक्रमण को हटाए जाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बल के अलावा हेल्थ कैंप भी लगाई जा रही है। पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट के रास्ते में ट्रैफिक से लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...