28 फरवरी को रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीयूजे के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीयूजे के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आएंगी। वे रांची में सीयूजे के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह चेरी मनातू स्थित सीयूजे के नए परिसर में होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा

वहीं राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर राज्य सरकार को जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जाएगा। इस साल राष्ट्रपति मुर्मू का पहला झारखंड दौरा है।

बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा रांची दौरा है। पिछले साल वे झारखंड हाईकोर्ट की नयी बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में आयी थी।

Share with family and friends: