Commercial Advertisment

20-21 को Patna में जुटेंगे देशभर के पीठासीन अधिकारी, अब तक…

पटना: राजधानी Patna में आगामी 20 एवं 21 जनवरी को देश भर के विधानसभा अध्यक्षों, विधान मंडलों के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति और उप सभापति समेत सचिवों का महाजुटान होने वाला है। पीठासीन पदाधिकारियों का महाजुटान राजधानी पटना में तीसरी बार ‘अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन’ के तहत होने जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारी में राज्य सरकार लंबे समय से जुटी हुई है।

सम्मेलन का आयोजन बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी जबकि आने वाले अतिथियों को होटल ताज और होटल मौर्या में ठहराया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन बिहार में 43 वर्षों के बाद होने जा रहा है। बिहार में इस कार्यक्रम का आयोजन सबसे पहले 6 एवं 7 जनवरी 1964 को हुआ था जबकि दूसरी बार 1982 में हुआ था। अब तीसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार में हो रहा है।

बता दें कि पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन देश में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष यह आयोजन मुंबई में आयोजित किया गया था। पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन देश में सबसे पहले 1921 में शिमला में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, विधान मंडल के सभापति और उपसभापति अपने राज्यों के सचिवों के साथ शामिल होते हैं।

कार्यक्रम के सभापति लोकसभा के अध्यक्ष होते हैं। सम्मेलन दो सत्र में आयोजित किया जायेगा। 20 जनवरी को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस वर्ष पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में विमर्श का विषय ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ’ होगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधानसभा के कर्मी जोरशोर से लगे हुए हैं।

इस दौरान लोकसभा के द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें संसदीय प्रणाली, अब तक के आयोजन एवं सभी राज्यों के विधान सभा, विधान परिषद के चित्र, वहां के पीठासीन अधिकारी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं का चित्र होगा। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग भी जोरों से तैयारी कर रही है। भवन निर्माण विभाग उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग अलग चैम्बर बना रही है।

विधान परिषद के सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति के लिए कक्ष बनाया जा रहा है तो विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए। अन्य पीठासीन पदाधिकारी के लिए भी अलग अलग कक्ष तैयार किये जा रहे हैं। विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 264 अतिथियों के आने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें 54 पीठासीन पदाधिकारी, त्रिपुरा के मुख्य सचेतक, असम और राजस्थान से तीन सदस्य, 31 सचिव, 109 अकपनिंग अधिकारी, लोकसभा के 60 अधिकारी, राज्यसभा के 7 अधिकारी शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Kolkata विश्व का दूसरा सबसे अधिक रेंगने वाला शहर है तो दिल्ली है इतने नंबर पर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna

Patna

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...