पटना : बिहार में 43 साल बाद अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज से दो दिवसीय 85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला समेत सभी राज्यों की विधानसभा के अध्यक्ष इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचे हुए हैं। जहां संसद और विधायिका पर चर्चा होनी शुरू हो गई। इस सम्मलेन में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश भी मौजूद हैं। साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा मंत्री श्रवण कुमार सहित सरकार के सभी मंत्री मौजूद हैं।
अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी दल अपनी पार्टी में आचार संहिता बनाएं। सदन की गरिमा सदन के प्रतिनिधियों से है। हमें सदन की गरिमा को बनाए रखना होगा।
यह भी पढ़े : पटना में जुटेंगे देशभर के स्पीकर-डिप्टी स्पीकर
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट


















