पटनाः राजधानी पटना और सूबे बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की बानगी है राजधानी पटना का सबलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र. जब मीडिया की टीम वहां पहुंची तो चेंबर में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, न ही दवा और निबंधन काउंटर पर कोई स्टाफ था.

मरीजों में किसी को प्रसव पीड़ा थी , तो किसी को कुते ने काटा था, कोई कान के दर्द से परेशान था. जब काफी देर के बाद एक डॉक्टर का आना हुआ तो बताया कि जाम रहने के कारण लोग समय पर नहीं पहुंचे है, जबकि मरीजों का कहना है कि यह आज की बात नहीं है, यही हालात करीबन प्रत्येक दिन की है.
बहरहाल एक घंटे बाद तक चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की कुर्सियां खाली ही पड़ी रही. जब दिन के हालात यह है तो अंदाज लगाया जा सकता है कि इस स्वास्थ्य केन्द्र में रात में क्या होता होगा.


















