प्रधानमंत्री मोदी हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का करेंगे शुभारंभ

हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह रांची एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा हजारीबाग पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 2 बजे 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इस महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 79,150 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे, जिसमें 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन और 25 विद्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी। पीएम मोदी कमजोर जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे और उन्हें कई महत्वपूर्ण सौगात देंगे।

अभियान के अंतर्गत पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास होगा, जिसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनबाड़ी, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 3,000 गांवों में 75,800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल मेडिकल इकाइयों का संचालन और 500 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू होगा।

ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 प्रखंडों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को जोड़ना है। यह अभियान केंद्र सरकार के 17 मंत्रालयों और विभागों द्वारा सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, और आजीविका में महत्वपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन भी हजारीबाग में करेंगे। इस दौरे से पहले, यह उनकी झारखंड का दूसरा दौरा है।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...