Students ने मां सरस्वती की प्रतिमा खरीदकर लाई, लेकिन प्रधानाध्यापक ने नहीं करने दी पूजा, फिर…

जमुई: बीते तीन फरवरी को पूरे देश में बसंत पंचमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे देश में जगह जगह पर छात्र समेत अन्य जगहों पर लोगों ने मां सरसवती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई। इस बीच जमुई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक विद्यालय में छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा तो खरीद कर लाई लेकिन वे पूजा नहीं कर सके।

मामला सामने आने के बाद छात्र समेत उनके अभिभावक आक्रोशित हो उठे और विद्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे। मामला जमुई के सोनो प्रखंड के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के लाली लेबार गंडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा खरीद कर लाई थी लेकिन प्रधानाध्यापक अली हुसैन ने प्रतिमा को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया।

मां सरस्वती की प्रतिमा एक कमरे में बंद होने की वजह से छात्र मां सरस्वती की पूजा नहीं कर सके जिसके बाद छात्र एवं अभिभावक आक्रोशित हो गए और विद्यालय में पहुंच कर हंगामा करने लगे। छात्र एवं अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि उन्होंने विद्यालय में पिछले वर्ष भी सरस्वती पूजा नहीं करने दी थी। विद्यालय में हंगामा की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी पहुंचे और खुद यजमान बन कर पूजा करवाई।

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अली हुसैन अक्सर अपनी मनमर्जी करते हैं। इन्होने छात्रों को सरस्वती पूजा करने से रोका है इसलिए इनके ऊपर क़ानूनी कार्रवाई की जाये। मामले में अंचलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों और छात्रों की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिलाधिकारी को रिपोर्ट दे दिया है साथ ही ग्रामीणों के आक्रोश को भी शांत करवाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Aurangabad में असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तोड़ी प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Students Students Students Students

Students

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...