लालू यादव पर लगा जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप, समर्थन में उतरी प्रियंका

Ranchi– लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल के उल्लंधन के आरोपों के बीच प्रियंका गांधी ने भाजपा के खिलाफ बड़ा हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट में लिखा है कि जो भी इनके सामने नहीं झुकता, उसे प्रताड़ित किया जाता है.

आपको बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने लालू यादव पर जेल मैनुअल का उल्लंधन का आरोप लगाते हुए कहा है कि लालू यादव हमेशा जेल में जेल मैनुअल का उल्लंधन करते रहे हैं, प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेने की जरुरत है.

इस बीच उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी लालू यादव पर जेल मैनुअल का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इस  मामले में स्वत:संज्ञान लेने को कहा है.

दरअसल डोरंडा कोषागार घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव फिलहाल रिम्स, रांची के पेइंग वार्ड में है. लालू यादव ने अपने गिरते स्वास्थ्य और कई बीमारियों का हवाला देते हुए कोर्ट से रिम्स भेजने का आग्रह किया था. उसके बाद होटवार जेल में सारी औपचारिकता पूर्ण कर लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा जा रहा है. इसी को मुद्दा बनाकर कर भाजपा की ओर से लालू यादव पर निशाना साधा जा रहा है.

लालू यादव पर लगा जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप, समर्थन में उतरी प्रियंका

लालू परिवार पर मंत्री जीवेश मिश्रा का हमला, कहा- दाल भात के मुसल चंद हैं तेजप्रताप यादव

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...