जामताड़ा. झारखंड में राजनीतिक हलचल और सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि जामताड़ा जिला में भाजपा जिला अध्यक्ष का विरोध होना शुरू हो गया है।
जामताड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष का विरोध
विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले संगठन में इस तरह का विरोध कई सवाल खड़े कर रहा है। साथ ही बीते लोकसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आया है, उस पर भी और सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो बिंदापाथर मंडल का है। जहां कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण का विरोध करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दर्जनाधिक कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर झंडा बैनर के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
अजीत की रिपोर्ट
Highlights


