अपने ही क्षेत्र में गिरिराज सिंह का विरोध, हाथ में भाजपा का झंडा लिए लोगों ने दिखाया काला झंडा

22Scope News

वापस जाओ के लगे नारे। गिरिराज सिंह ने कहा बेशक करो मेरा विरोध, नरेंद्र मोदी की गति मत रोकना

भाजपा के फायरब्रांड नेता, केंद्र में पंचायती राज मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को अपने ही गृह क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ गया। गिरिराज सिंह को उनके ही दल भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ही रविवार को काला झंडा दिखाया और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद समेत वापस जाओ के नारे भी लगाए। दरअसल गिरिराज सिंह रविवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में कई योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे और शिलान्यास स्थल पर जाने के क्रम में ही रानी गांव के समीप कुछ लोग जिनके एक हाथ में भाजपा का झंडा था और दूसरे हाथ में काला झंडा ने गिरिराज सिंह का रास्ता रोक लिया और उनके विरोध में नारे लगाए। इस दौरान गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के साथ छल किया है और सांसद रहते हुए विकास का एक भी काम नहीं किया। लोगों का आरोप था कि गिरिराज सिंह सिर्फ राजनीती कर रहे हैं और पिछले पांच वर्षों में कुछ नहीं किया।

गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे रानी गांव निवासी विनोद राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर 03 पंचायत को गोद लिया था लेकिन उस पंचायत में उन्होंने अपने निधि से एक चापाकल भी नहीं दिया। हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे लोगों को मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हटाया और फिर उनका काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेशक मेरा विरोध करो लेकिन नरेंद्र मोदी का विरोध बिलकुल मत करना। नरेंद्र मोदी का विरोध कर अगर उन्हें रोक दिए तो फिर देश में विकास की गति रुक जाएगी। बाद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब पत्रकारों ने विरोध के बाबत सवाल करना चाहा तो गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीती में यह सब चलते रहता

Share with family and friends: