भागलपुर : भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वेतन में 25 फीसदी कटौती को लेकर कर्मचारी संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग एवं वेतन कोषांग पटना के द्वारा वेतन में 25 फीसदी कटौती के द्वारा भुगतान करने का आदेश के खिलाफ में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें की पूर्व में 2010 में महासंघ और राज्य सरकार के बीच यह समझौता किया गया था।
अजय कुमार की रिपोर्ट

















