रांचीः झारखंड के सहायक अध्यापक अपनी मांगो को लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटे हैं. सहायक अध्यापक राजभवन तक जाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने बैरिकेड करके सभी को मोरहाबादी के पास ही रोक लिया है. पारा शिक्षकों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है. वहीं सहायक अध्यापकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद वेतनमान का वादा किया था. उनको वादा याद कराने पहुंचे हैं. इसलिए उनके एक प्रतिनिधि-मंडल को मुख्यमंत्री आवास तक और बाकी को राजभवन तक जाने दिया जाए. वे वहां शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करेंगे. अगर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे.
सहायक अध्यापकों की मांगेः
- सेवा शर्त नियमावली लागू होने के बाद जिन शिक्षकों का निधन हुआ है. उनके आश्रितों को नौकरी देना.
- सहायक अध्यापक को वेतनमान व इपीएफ देना.
- आकलन परीक्षा जल्द आयोजित करना.
- अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण का अवसर देना, शिक्षक नियुक्ति में सीटेट को भी मान्यता देना शामिल है.

















