रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 21 और 22 सितंबर को आयोजित सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद से विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने और फिर से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि परीक्षा में 72 प्रश्न पूर्व की परीक्षाओं से रिपीट किए गए थे। छात्र नेता इमाम सफी ने घोषणा की है कि 14 अक्टूबर को बापू वाटिका में महाधरना आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे।


