Ranchi से कई मामलों में फरार साइको किलर गिरफ्तार, कई थानों की पुलिस कर रही थी तलाश…

Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने 50 हजार रुपए इनामी वाले एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से देसी पिस्टल सहित आधा दर्जन गोली बरामद किया है। किलर का नाम रंजन सिंह है जो मुख्य रुप से लोहरदगा का रहने वाला है। फिलहाल वह हरमू हाउसिंह कॉलोनी में रहता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : रांची के इस इलाके में शख्स का शव मिलने से मची सनसनी… 

आरोपी की गिरफ्तारी लालपुर थाना क्षेत्र के मोराबादी बाजार के पास से की गई है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि मोराबादी इलाके में एक व्यक्ति हथियार के साथ देखा गया है जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

Ranchi : आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 63 मामले दर्ज है

जिसके बाद मोराबादी बाजार के पास से आरोपी को दबोच लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई हैरान कर देने वाली बात पता चला है। आरोपी के नाम पर रांची के अलग-अलग थानों में कुल 63 मामले दर्ज है। उसके नाम पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती सहित आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : दुर्गा पूजा को लेकर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम… 

आरोपी को साईको किलर का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि वह छोटी-छोटी बात पर हत्या कर देता था। एक बार उसको किसी की बात पसंद नहीं आई जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। एक बार किसी व्यक्ति ने उसे जुआ खेलने से मना किया तो उसने उसकी भी हत्या कर दी।

 

 

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...

Chandil Murder Case: High Court ने फांसी की सजा रद्द की,...

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया। तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं...