Ranchi Crime : तैमारा घाटी में पुलिस ने पकड़ी गौ-तस्करी, वाहन सहित चालक गिरफ्तार…

Ranchi Crime : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौ के साथ वाहन को जब्त कर लिया वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : डैम में अज्ञात युवती का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी… 

Ranchi Crime : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक राँची के पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि टाटा-राँची रोड पर तैमारा घाटी होते हुए एक पिकअप वाहन के माध्यम से गौ तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु० प्रथम) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें- Koderma : मच गई सनसनी: कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव, अब जांच में जुटी पुलिस… 

गठित टीम ने लदना पिढी चौक के पास तैमारा घाटी से आ रहे एक सफेद रंग के संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर लदी हुई 10 गायें पाई गईं। वाहन में जानवरों के लिए कोई सुरक्षा या देखभाल की व्यवस्था नहीं थी, जो कि पशु क्रूरता अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।

Jamtara Crime : मचा हड़कंप: अवैध बालू का काला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सहित…

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, वाहन जब्त

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस दौरान वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दूध वाली गाड़ी ने कार में मारी जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत… 

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी के तार एक संगठित गौ तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और जल्द ही इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी जैसे गंभीर अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें…

Lohardaga : आदिवासी मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर, झारखंड में मिला ये स्थान… 

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर… 

Bokaro : टोटो में बैठाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Horoscope Today : वृषभ राशि वालों के जिंदगी में आ सकती है ये नई खुशियां… 

JAC 12th Result 2025 : धनबाद की बेटी ने लहराया परचम, इंटर साइंस में बनी झारखंड टॉपर… 

Breaking : 12वीं परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के खराब प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग सख्त, शोकॉज नोटिस जारी…

Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर… 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...