Public जानती है कि…, तेजस्वी के बयानों पर भाजपा का पलटवार…

Public

पटना: राजधानी पटना में बुधवार को राजद की तरफ से युवा चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान राजद नेताओं ने सत्तापक्ष पर जम कर हमला बोला और आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जम कर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें – ACS एस सिद्धार्थ ने जारी किया फरमान, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नहीं किया तो…

तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गये हैं, उनके पास कोई काम नहीं है। वह सिर्फ और सिर्फ अफवाह फ़ैलाने में लगे हुए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। एनडीए सरकार बेहतर काम कर रही है, नीतीश कुमार जी अच्छे काम कर रहे हैं इसलिए इनकी जमीन खिसक रही है। इनके पास सिर्फ झूठ बोलने और आरोप लगाने का काम बच गया है। Public सब जान है कि कौन झूठ बोल रहा है, कौन अफवाह फैला रहा है और राज्य के खजाना को कौन लूट रहा है।

यह भी पढ़ें – AIMIM विधायक ने औरंगजेब को बताया पूर्वज, आजमी के बयान के समर्थन में कहा ‘उन्होंने खंडित भारत को…’

Public यह भी जानती है कि राज्य में विकास का काम कौन कर रहा है। Public को अच्छे से पता है कि एनडीए सरकार के साथ ही राज्य का विकास किया जा सकता है। एनडीए की सरकार में राज्य का भरपूर विकास हो रहा है इसलिए जनता एनडीए का साथ दे रही है। यदि बिहार में कोई लोग औरंगजेब के समर्थन में बोलते हैं तो फिर उस आदमी का इतिहास पढने की जरूरत नहीं है। यह दुःख की बात है कि कोई भी औरंगजेब के पक्ष में बोल रहा है और इसका मतलब साफ है कि वह देश के खिलाफ में बोल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img