रांची. झारखंड के लोक गायक महावीर नायक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 83 वर्षीय लोक गायक को कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वे करीब 60 सालों से लोकगीतों को संरक्षित-संवर्द्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Highlights
लोक गायक महावीर नायक को पद्मश्री
महावीर नायक, झारखंड के लोक संगीत की एक धरोहर हैं। उनका जन्म 1942 में, आजादी से पांच साल पहले, रांची के पास उरुगुटु (पिठोरिया, गिंजो ठाकुरगांव के पास) में हुआ था। अब तक 500 से अधिक लोकगीतों की रचना कर चुके हैं। वहीं 1000 लोकगीतों का संग्रह भी कर चुके हैं। महावीर नायक के गीतों का पहला संकलन 1962 में आया। वे क्षेत्रीय संस्कृति-भाषा की पत्रिकाओं ‘डहर’ और ‘कला संगम’ के सहयोगी संपादक भी रहे हैं।