Dhanbad: वासेपुर अमन सोसाइटी में बंद घर में चोरी, 7 लाख के गहने लेकर फरार

Dhanbad: वासेपुर अमन सोसाइटी गेट नंबर 1 में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। अरशद नामक व्यक्ति के घर से चोरों ने 18 हजार नगदी समेत करीब 7 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।

Dhanbad: बंद घर में चोरी

अरशद के रिश्तेदार मो. फिरोज खान ने बताया कि यह उनकी बेटी का ससुराल है। शुक्रवार की शाम उनकी बेटी और पूरा परिवार उनके घर चला आया था। रविवार की रात जब बेटी वापस अपने घर पहुंची और मुख्य दरवाजे का ताला खोला तब भी दरवाजा नहीं खुला क्योंकि दरवाजा अंदर की तरफ से ही बंद कर दिया गया था।

Dhanbad: 7 लाख के गहने की चोरी

बेटी के हल्ला करने के बाद आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह दीवार फांदकर अंदर दाखिल होने के बाद दरवाजे का लॉक खोला गया। कमरे में जाने पर आलमीरा खुला मिला, लॉकर में रखे गहने और 18 हजार नगद गायब थे। मो. फिरोज ने बताया करीब 7 लाख के गहने चोरी हो गए। उन्होंने बताया घटना की सूचना भूली ओपी को दी गई। रात में ही पुलिस छानबीन करने पहुंची थी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...