आरा : युवा राजद जातीय जनगणना प्रकाशित करने को लेकर 7 अगस्त को विशाल प्रदर्शन करेगा। जातीय आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था सहित मंडल आयोग की सभी अनुशंसा लागू करने को लेकर स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने की। प्रदेश सचिव मनोज सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना प्रकाशित करने को लेकर राजद वर्षों से संघर्ष कर रहा है। वहीं जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से ही दलित-पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश चल रही है। राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि जातीय जनगणना के सवाल पर आगामी 7 अगस्त को राजद के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। युवा राजद अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि जातीय जनगणना गरीबों के हक में लाभदायक साबित होगी।


