कांग्रेस के हाथ से उड़ता पंजाब, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया. मुख्यमंत्री के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में शामिल मंत्रीमंडल में शामिल सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है.

सुनील जाखड़ हो सकते है नये मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ राज्य के नये मुख्यमंत्री हो सकते है. इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा था कि आलाकमान का मुझ पर भरोशा नहीं रहा, दो महीने से तीन बार दिल्ली बुलाया गया, इसके कारण अपमानित महसूस कर रहा हूं. दो महीने के बाद अपने समर्थकों से बात कर कोई निर्णय लूंगा, फिलहाल कांग्रेस में ही हूं.

 यहां यह बता दें कि सुबह कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा था, दरअसल पंजाब कांग्रेस में कुछ दिनों से रस्साकशी का दौर चल रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है.

नये मुख्यमंत्री का चुनाव आज शाम तक किए जाने की संभावना है, मुख्‍यमंत्री के तौर पर सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम सबसे आगे चल रहा है. पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी चंडीगढ़ पहुंच चुके है. जबकि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थकों की बैठक को  तत्काल रद्द कर दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा के साथ ही योगी मंत्रीमंडल से विधायकों के इस्फीफे का दौर शुरु

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...