Purnea के विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने CBSE परीक्षा में लहराया परचम

पूर्णिया: पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने कक्षा 12वीं की CBSE AISSCE परीक्षा 2025 में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की औपचारिक घोषणा करते हुए गर्व और उल्लास के साथ इसे संस्थान के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया। विद्यालय ने न केवल शत-प्रतिशत आवासीय विद्यार्थियों के साथ परीक्षा में भाग लिया, बल्कि अपने सशक्त अकादमिक वातावरण और अनुशासित प्रणाली से उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए। Purnea  Purnea  Purnea 

यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, समर्पित शिक्षकों, अनुशासित जीवनशैली और छात्र-शिक्षक संवाद का प्रत्यक्ष प्रमाण है। Purnea  Purnea  Purnea 

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान को PM की दो टूक पर जदयू ने रखी अपनी राय, कहा…

विशेष उपलब्धि

पेंटिंग विषय: इस वर्ष पेंटिंग विषय में 9 छात्रों ने 100 में से पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की रचनात्मक शिक्षा प्रणाली को प्रमाणित किया। यह उपलब्धि छात्रों की कल्पनाशीलता, तकनीकी कौशल और शिक्षक मार्गदर्शन का अद्वितीय संगम है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से संदेश:

विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र, सचिव राजेश चंद्र मिश्रा, निदेशक रंजीत पाल, एवं प्राचार्य निखिल रंजन ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की कठिन परिश्रम, अनुशासन, और हमारे शिक्षक समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्या विहार हमेशा से सर्वांगीण विकास और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इन परिणामों ने हमारी शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रामाणिक और प्रभावशाली बना दिया है।

यह भी पढ़ें – पूर्व Deputy CM की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा राजकीय समारोह, CM ने…

भविष्य की ओर दृष्टि:

विद्या विहार आवासीय विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में विश्वास रखता है। इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर विद्यालय आगे भी छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे CM, दी श्रद्धांजलि और परिजनों को…

अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...