पूर्व Deputy CM की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा राजकीय समारोह, CM ने…

पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री। पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने तथा उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित रानी पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। Deputy CM Deputy CM Deputy CM

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का नामकरण सह लोकार्पण किया। पहले इस पार्क का नाम रानी पार्क था, आज से स्व सुशील कुमार मोदी जी के नाम पर इस पार्क को सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क के रूप में जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्व सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा लगाने तथा उनकी पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

2 25 scaled 22Scope News

यह भी पढ़ें – शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे CM, दी श्रद्धांजलि और परिजनों को…

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद संजय कुमार झा, सांसद विवेक ठाकुर, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू,

स्व सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय मयूख, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। Deputy CM Deputy CM

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब सीखेंगे फ्रेंच और जर्मन, CS ने किया उद्घाटन

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...