PUSU Election – अध्यक्ष पद पर ABVP आगे तो अन्य पदों का यह है हाल…

246
PUSU Election
PUSU Election - अध्यक्ष पद पर ABVP आगे तो अन्य पदों का यह है हाल...
Advertisment

पटना: PUSU Election- भारी गहमागहमी के बीच शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के बाद शाम करीब पांच बजे से आर्ट कॉलेज में मतगणना भी की जा रही है। मतगणना का रुझान अब सामने आने लगा है। ताजा रुझान के अनुसार पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी आगे चल रही हैं जबकि एनएसयूआई के मनोरंजन कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- CBI ने 30 वर्ष पुराने घोटाला मामले में पूर्व मंत्री समेत 5 को सुनाई जेल सजा

PUSU Election

उपाध्यक्ष के पद पर पहले राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय धीरज कुमार सबसे आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर एबीवीपी के शगुन हैं। इसके साथ ही महासचिव पद पर एनएसयूआई की उम्मीदवार सलोनी राज पहले स्थान पर और दूसरे स्थान पर एबीवीपी के अंकित राज हैं। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अनु कुमार सबसे आगे हैं जबकि दूसरे स्थान पर एनएसयूआई के रोहन कुमार। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर भी एनएसयूआई की सौम्य श्रीवास्तव आगे है जबकि दूसरे स्थान पर जन सुराज समर्थित ब्रजेश कुमार हैं। PUSU Election

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna पुलिस ने एक दिन में 381 लोगों को दबोचा

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Highlights

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates