Bokaro: बोकारो में महिलाओं की हत्याओं और लगातार सामने आ रही गुमशुदगी की घटनाओं ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर शहर की महिलाओं ने सेक्टर-12 कर्पूरी चौक से जुलूस निकाला और सेक्टर-12 थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने क्या कहा
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि हाल के दिनों में सेक्टर-6 और चंदनकियारी से दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं, वहीं कई महिलाएं और बच्चे लापता हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिख रही है। प्रदर्शन के बाद संघमिता कुमारी ने कहा कि पहले महिलाएं सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।
आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की उठी मांग
वहीं राजकुमारी किन्नर ने पुलिस से मांग की कि इन घटनाओं में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा वापस लौट सके।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Highlights


