हाथी के हमले से हुई मौ;त पर Jharkhand सरकार देगी इतना मुआवजा,मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा!

Gomia: Jharkhand में आए दिन हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग हाथी के आतंक का शिकार हो रहे हैं, गुस्से में हाथियों ने कुचलकर अबतक कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। अब Jharkhand ने हाथी से हमले में घायल होने या मरने वालों के लिए मुआवजा की घोषणा कर दी है जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी है।

मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे रिम्स

बता दें आज गोमिया में भी हाथियों का आतंक देखने को मिला और हाथियों के झुंड ने कुचलकर दो लोगों को मार डाला बाकी कई गंभीर रुप से घायल भी हो गए। मंत्री इरफान अंसारी  और योगेंद्र महतो घायलों से मिलने आज रिम्स पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने उनका हालचाल जाना और मुआवजे व मुफ्त इलाज की घोषणा भी की।

Read More: खेल, संस्कृति व तकनीक का संगम : ‘उमंग-2026’ में दिखेगा बिहार का टैलेंट…

मंत्री इरफान अंसारी ने डॉक्टरों को दिया निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वे मंत्री योगेंद्र महतो के साथ रिम्स पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए.

4 लाख मुआवजे का ऐलान 

डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही घायलों के इलाज पर होने वाला पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

हाथियों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जंगलों के लगातार सिमटने और मानवीय हस्तक्षेप के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस नीति और दीर्घकालीन प्रयासों की आवश्यकता है.

 

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...