राबड़ी आउट राजश्री इन, क्या राजश्री करेगी राजद में राज?

राबड़ी आउट राजश्री इन, क्या राजश्री करेगी राजद में राज

Patna–बिहार में एक बार फिर से पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है.

चाहे किसी को बधाई देना हो या किसी का स्वागत करना या फिर राजनीतिक सामाजिक जीवन में अपना कद ऊंचा करना, एक ही तरीका है शहर को पोस्टरों से पाट दो.

यह पोस्टर ही आपके सियासी कद का गवाह बनेगा.  मौका रामनवमी का है तो सारी राजनीतिक और सामाजिक पार्टियां की होड़ शहरवासियों को बधाई देने में लगी है.

ऐसे में राजधानी पटना के सगुना मोड़ पर एक होर्डिंग बरबस लोगों को ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

इस पोस्टर में लालू परिवार की सबसे छोटी बहू राजश्री को दिखलाया गया है.

लेकिन बड़ी बात यह है कि इसमें परिवार को कोई अन्य सदस्य नहीं है.

ना तो राबड़ी और ना ही परिवार का कोई अन्य सदस्य.

हां, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पोस्टर में जगह मिली है, लेकिन वह भी बहुत ही  छोटे आकार में.

इस पोस्टर के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी है कि

क्या राजश्री को बिहार की राजनीति में प्रोजेक्ट करने की  प्लानिंग की जा रही है.

क्योंकि इसके पहले भी दीपावली और छठ पूजा के मौके पर राजश्री को पोस्टरों में जगह मिली थी.

रिपोर्ट- शक्ति    

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...

Dhalbhumgarh Airport Construction: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी अपडेट! वन विभाग की...

Dhalbhumgarh Airport Construction: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने संकेत दिया है...