राबड़ी का सरकार पर तंज, बोलीं- बंद करो भ्रष्टाचार, लूट व अपराध

पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र कल यानी एक मार्च तक चलेगा। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर लोगों को अभिनंदन किया। इस बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी विधान परिषद पहुंची।

वहीं पूर्व सीएम व विधान परिषद के सदस्य राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन के बाहर सरकार के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने सरकार के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी करते दिखायी दिए। पोस्टर के जरिए विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया। राबड़ी देवी ने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट और अपराध बंद करो। भ्रष्टाचार सरकार होश में आओ। राबड़ी देवी ने कहा कि जो विधायक छोड़कर गए हैं यह सब बेशर्म हैं। जो पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में गए हैं यह लोग पैसे लेकर गए हैं। सभी भागने वाले विधायक 10 से 20 करोड़ रुपए लेकर भाग रहे हैं। इन लोगों को इस्तीफा देकर जाना चाहिए था।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...