कुम्भकारों की बस्ती में पहुंचे रधुवर दास, मिट्टी के दीए खरीदने की अपील

374
Advertisment

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास कुम्हारों की बस्ती में पहुंचे. रधुवर दास ने अपनी सरकार में कुम्हारों के बीच वितरित किए गए इलेक्ट्रॉनिक चक्के को चलाया और मिट्टी से दीए बनाने में अपना हाथ आजमाया.

Advertisment

Raghuwar daas 22Scope News

इस अवसर पर रघुवर दास ने कुम्भकारों से मिट्टी के दिए और खिलौने भी खरीदे. इसके साथ ही एक हजार दीए बनाने का ऑर्डर दिया. रघुवर दास कई कुम्हारों के घरों में भी गए और उनका हालचाल जाना, दीपावली की शुभकामानाएं दी. रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली की शुभकामानाएं दी और अपने घरों में मिट्टी के दिए और खिलौनें खरीदने की अपील की.

Raghuwar 5 22Scope News

कुम्भकार भी अपने विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखें. कुम्भकारों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकल फॉर वोकल की अपील से हमारा मनोबल बढ़ा है.  साथ ही, अपने विधायक और पूर्व  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अति उत्साहित हूं.

रिपोर्टः लाला जबीं

 

Advertisement