रघुवर दास ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई दी

347
Advertisment

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की  पूर्व राज्यपाल सौम्य और मृदुभाषी द्रौपदी मुर्मू   को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी.

Advertisment

रघुवर दास ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष   जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है.

उन्होंने आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वाेच्च पद के लिए चुना गया है. एक संथाल आदिवासी महिला को पहले नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए

उम्मीदवार बनाया है. यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है.

रघुवर दास ने विपक्ष के सभी दलों से आग्रह किया कि वे द्रौपदी मुर्मू   को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करें.

विपक्ष के द्वारा घोषित उम्मीदवार   यशवंत सिन्हा   से मेरा आग्रह है कि वह भी   द्रौपदी मुर्मू   के समर्थन में अपना नाम वापस ले और एक मिसाल पेश करें.

Advertisement