भागलपुर पहुंचे रघुवर दास, बोले – 2005 में बिहार की जनता ने आसुरी शक्तियों और अराजक शासन को हटाया था

भागलपुर पहुंचे रघुवर दास, बोले – 2005 में बिहार की जनता ने आसुरी शक्तियों और अराजक शासन को हटाया था

भागलपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास भागलपुर में उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने 2005 से लगातार विकास की राजनीति को चुना है और इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी।

पहले चरण में एनडीए को 80 सीटों पर मिलेगी सफलता

रघुवर दास ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट किया है,उन्होंने कहा , मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पहले चरण में एनडीए को 80 से अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी।

बिहार की जनता विकास के संकल्प को फिर दुहरायेगी

जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार अपहरण, अपराध और अराजकता का अड्डा था, लेकिन अब राज्य विकास की राह पर है। 2005 में बिहार की जनता ने जिस ‘आसुरी शक्तियों’ और अराजक शासन को हटाया था, वहीं संकल्प इस बार भी दोहराया जाएगा।

राजद-कांग्रेस की राजनीथि को नकार चुकी है जनता

महागठबंधन पर हमला करते हुए रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया, और राजद भी उसी रास्ते पर चल रही है। बिहार की जनता अब इस राजनीति को नकार चुकी है,उन्होंने कहा कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में है और इस बार पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी।

बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर करेगी मतदान

रघुवर दास ने अंत में कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य और राज्य की स्थिरता के लिए मतदान कर रही है, ताकि फिर से विभाजन, अराजकता और अपराध की राजनीति की वापसी न हो।

ये भी पढ़े : कटिहार में शाह ने कहा- जो लालू यादव ने किया है, वो काम मोदी कभी नहीं कर सकते

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img