राहुल को सभा की नहीं मिली अनुमति तो फायर हो गए कांग्रेसी, सरकार व BJP पर हमला

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चौथे बिहार दौरे को लेकर जमकर हंगामा चल रहा है। शिक्षा न्याय संवाद यात्रा के दौरान राहुल गांधी आज दोपहर दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा छात्रों से मुलाकात करने वाले थे। मगर, दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऊपर जमकर हमला करते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि बिहार के छात्रों को शिक्षा और उनके अधिकार मिले।

goal 22Scope News

देश सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है – अभय दुबे

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अभय दुबे ने कहा कि पूरा देश सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है। राहुल गांधी शिक्षा न्याय संवाद के लिए बिहार की धरती पर आ रहे हैं। भाजपा और जदयू के दमनकारी सरकार से पूछना चाहते हैं। बिहार में दलित छात्रों के साथ शिक्षा न्याय करना अपराध घोषित कर दिया गया है। राहुल जो संवैधानिक पद पर है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधानिक हक दिया है। न सिर्फ दलित छात्रों से शिक्षा न्याय का संवाद करें बल्कि उसके समाधान की ओर भी कदम बढ़ाए।

यह भी देखें :

NDA की सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने दमनकारी रवैया अपनाया – कांग्रेस

दरभंगा के कार्यक्रम के कुछ देर पहले प्रदेश कार्यालय में अभय दुबे ने कहा कि एनडीए की सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने दमनकारी रवैया अपनाया। दलित छात्रों से बर्बरता करने की कोशिश उस स्थान पर की गई है। एनडीए की सरकार कान खोल के सुन लें आपकी जेल ने वह लोहा पैदा नहीं किया है जो राहुल गांधी केक फौलादी इरादों को कैच कर सके। अब याचना नहीं रण होगा वह बहुत भीषण होगा। दलित पिछड़ों आदिवासियों की जय जयकार होगी हमारी संकल्पना सरकार होगी।

‘मधुबनी व समस्तीपुर से जो छात्र रहे थे उनको बॉर्डर पर ही रोक दिया गया’

उन्होंने कहा कि मधुबनी और समस्तीपुर से जो छात्र रहे थे उनको बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। सत्ता की भूख मिटाने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं यह उम्मीद नहीं था। सामाजिक न्याय के पुरोधा राहुल गांधी पूरे देश में अलख जगा रहे हैं। लेकिन सरकार को रास नहीं आ रहा है। पिछड़ा अतिपिछड़ा की लड़ाई हम अंत तक लड़ते रहेंगे। सड़क से लेकर सदन में इसकी आवाज गूंजेगी। अगर कार्यक्रम नहीं करने दिया गया तो यह समाज सड़क पर होगा।

यह भी पढ़े : राहुल आज फिर आ रहे हैं बिहार, ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की करेंगे शुरुआत

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img