पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। राहुल गांधी सबसे पहले बापू सभागार में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे और फिर राजधानी पटना में स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे राहुल गांधी पटना पहुंचे और वे सीधे एक निजी होटल में आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी बापू सभागार पहुंचे जहां वे संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी बापू सभागार में कार्यक्रम के बाद सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे जहां वे नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी ने किया स्वागत
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi


















