पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने Education को बताया जरुरी, कहा ‘मैं आज समझौता कर लूं तो…’

Education बहुत जरूरी, आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करना जरूरी। गुलामी की जंजीरों को शिक्षा से तोड़ा जा सकता है। आपके विरोधी आपको रोकने की कोशिश करते हैं। मैं आज समझौता कर लूं तो कल मंत्री बन जाऊं: मुकेश सहनी

मधेपुरा: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि शिक्षा से ही गुलामी की जंजीरों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप आने वाली पीढ़ी को पढ़ाइए। मुकेश सहनी ने मधेपुरा के साहुगढ़ में उत्तमलाल मुखिया की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज हो या मुग़ल, उस समय भी ज्यादा से ज्यादा जमीन गरीबों के पास थी। लेकिन जब अंग्रेज गए तो वह जमीन दूसरों के पास चली गई। उन्होंने कहा कि आज हम लोग बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि अगर बाबा साहेब ने संविधान में गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं करते तो क्या होता?उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूर्वज लड़ाई नहीं लड़ते तो आज हमें आरक्षण नहीं मिला होता। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण नहीं होता तो पिछड़े का बेटा मुखिया नहीं होता।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अभी हम 75 प्रतिशत कामयाब हुए हैं, 25 प्रतिशत शेष है। जब हम आज कामयाब होंगे तब आने वाली पीढ़ी बेहतर जिंदगी जी सकेगी। उन्होंने कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली नहीं मारेगा, वह मंत्री भी बनेगा, यह हमने कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि वह हमें नहीं, आप लोगों को रोकने के लिए कर रहा है, मुझे नहीं। मैं तो आज समझौता कर लूं तो कल मंत्री बन जाऊं।

उन्होंने कहा कि आज लीडर और लोडर होता है। लीडर वह होता है जो लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता है और एक वह होता है जो खुद कमाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाइए, आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाएगी। जिसकी जितनी संख्या है, उसकी उतनी भागीदारी मिलेगी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सहित महागठबंधन के कई नेता उपस्थित थे। चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की जोड़ी धूम मचाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    IAS डॉ बी राजेन्दर को ग्रामीण कार्य विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार, कई और IAS हुए इधर से उधर

Education Education Education Education Education Education

Education

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...