Rahul Gandhi करवाना चाहते हैं देश में गृह युद्ध, गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेताओं पर…

पटना: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के कई राज्यों में उपचुनाव चल रहा है। इस दौरान पूरे देश में राजनीतिक माहौल गर्म है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर जम कर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को विशेष रूप से निशाने पर रखा और देश में गृह युद्ध का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए भी कहा कि इस पर राहुल गांधी क्या लालू -तेजस्वी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सब के सब चुप हैं और उनकी चुप्पी इस बात का संकेत है कि वे जिहादियों का समर्थन करते हैं।

गृह युद्ध का माहौल बना रहे राहुल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कि कहा कि राहुल गांधी के पास ऐसे कई टूल्स हैं जो राहुल गांधी की मदद कर रहा है और वे देश में गृह युद्ध का माहौल बनाना चाहते हैं। वे देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने सलमान खुर्शीद की किताब का हवाला देते हुए कहा कि इस किताब में कई ऐसी बातें हैं जो देश का माहौल खराब कर सकती है।

आतंकी हमलों में चुप्पी जिहादी के समर्थन का संकेत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। इस मुद्दे पर न तो राहुल गांधी कुछ बोल रहे हैं और न ही लालू-तेजस्वी, ममता बनर्जी। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर भी कटाक्ष किया और कहा ‘जहां फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता पाकिस्तान से बात करेंगे वहां क्या ही होगा।’ गिरिराज सिंह ने सीधे शब्दों में कहा कि विपक्ष के इन नेताओं की चुप्पी यह सीधा संकेत दे रही है कि वे जिहादियों का समर्थन करते हैं।

यह भी पढ़ें-   Shravani Mela में कांविरयों के सेवा करने वालों का किया सम्मान, उप मुख्यमंत्री ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...