PATNA: पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर

तंज कसते हुए कहा है कि जो पूरे देश को बर्बाद करने पर पड़े हुए हैं,
जिन्होंने अपनी पार्टी को खुद बर्बाद कर रहे हैं
उन्हें कौन बर्बाद कर सकता है. यह बातें उन्होंने
राहुल गांधी के पीएम पर दिए गये बयान के बाद कही.
बता दें कि राहुल गांधी ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी
ने उन्हें बर्बाद करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए.
इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर
जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी
जब भी कुछ वक्तव्य देते हैं अपने आप में हास्यास्पद होता है.
मुसलमानों से नहीं कट्टरपंथी से नफरत है- गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें मुसलमानों से
नफरत नहीं है, कई मुसलमान छठ का त्योहार भी मनाते हैं.
उन्हें उन कट्टरपंथी ताकतों से नफरत है जो धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं. उन्होंने जदयू एमएलसी गुलाम गौस के बयान की पसमांदा मुसलमान है वह पहले हिंदू थे के बयान पर कहा कि हम उन्हें धन्यवाद देते हैं उन्होंने बिल्कुल सही कहा है, मैं गांव में भी देखता हूं की पसमांदा पहले छठ करते थे.
‘ये तो कट्टरपंथियों ने समाज में जहर घोलने का काम किया है
मैं बार-बार कहता हूं मुसलमानों से मुझे कोई नफरत नहीं है कोई गुरेज नहीं है लेकिन कट्टरपंथी देश के लिए खतरनाक है.
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी जैसे लोग और उत्तर प्रदेश के दो-चार नेता देश को बर्बाद कर रहे हैं, देश के माहौल को खराब कर रहे हैं’.
महागठबंधन वोट बैंक की राजनीति करती है- गिरिराज
महागठबंधन के दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनकी पार्टियां देश में वोट बैंक की राजनीति करने वाली है जो आज बिहार में महागठबंधन के रूप में है.
उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों के वोट की चिंता सबको है फिर एक जातिवाद की भी चर्चा होती है लेकिन हिंदुओं का क्या होगा, इस पा कोई बात नहीं होती.
रिपोर्ट: प्रणव
- Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA ने 12 इकाइयों के लिए भूमि आवंटन को दी मंजूरी
- Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों में तबाही, नीतीश कुमार ने क्यों बुलाई इमरजेंसी मीटिंग?
- Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की महिलाएं, ‘पशु सखी’ और 44 कलेक्शन सेंटरों से आई नई क्रांति

















