राहुल पोद्दार हत्याकांड : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

401
राहुल पोद्दार हत्याकांड : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राहुल पोद्दार हत्याकांड : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Advertisment

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के एनएच-31 पर पनसल्ला ढाला के पास नौ अप्रैल को हुई राहुल पोद्दार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, आठ कारतूस, एक लाख 60 हजार 100 रुपए नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। राहुल बड़ी बलिया का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार सिकंदर पोद्दार के साथ बेगूसराय से मोटरसाइकिल पर पांच लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन अपराधियों ने पनसल्ला ढाला के पास ओवरटेक कर उसे रोका और गोली मार दी। अपराधी बैग लेकर फरार हो गए थे।

Advertisment

LN Mishra 1 22Scope News

आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था

घटना के बाद लाखों थाना में कांड संख्या 68/25 नौ अप्रैल को बीएनएस की धारा 309(6)/103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में लाखो थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने जांच शुरू की। 23 मई को पनसल्ला की ओर जा रहे तीन संदिग्धों को एक मोटरसाइकिल पर पकड़ा गया।

आरोपियों की पहचान शैलेश, रामलगन और शुभम के रूप में की गई

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया निवासी शैलेश कुमार (20), रामलगन कुमार (22) और बड़ी बलिया निवासी शुभम कुमार (24) के रूप में हुई है। तलाशी में एक देशी कट्टा, छह कारतूस और 1500 रुपए नकद मिले। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक और साथी के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर रुपए लूटे थे। हथियार बलिया थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छिपाया गया था। लूट के रुपए खगड़िया जिले के ननकु टोला स्थित बांध के पास बांटे गए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को गंगौर (खगड़िया) में एक रिश्तेदार के घर छिपाया गया था। जांच में शैलेश के घर से एक लाख 58 हजार 600 रुपए बरामद हुए। एक हथियार और बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।

यह भी देखें :

https://www.youtube.com/watch?v=FunPbciOkng&t=4s

10 हजार के इनामी अपराधी अवधेश सहनी को पकड़ने में मिली

पुलिस को दूसरी सफलता 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी अवधेश सहनी को पकड़ने में मिली। वह वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी का रहने वाला है। अवधेश ने 25 फरवरी को ई-रिक्शा चालक मो. आजाद की हत्या की थी। उस पर हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे लोहियानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : अजीत महतो मर्डर केस : डॉक्टर प्रभाकर की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Advertisement