शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में पहुंचे राहुल, रोका गया यूनिवर्सिटी गेट पर

दरभंगा : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जिला प्रशासन की तरफ से दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी वहां पहुंचने की कोशिश की। राहुल शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में राहुल कुछ ज्यादा नहीं बोले।

Goal 7 22Scope News

जिला प्रशासन ने अम्बेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी

आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने अम्बेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। सबसे पहले राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के गेट के पास रोका गया, लेकिन कार्यकर्ताओं की जिद के बाद गेट खोल दिया गया। फिर आगे जाने पर अम्बेडकर छात्रावास से कुछ दूर पहले ही खानकाह चौक के पास राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया है। इसके बाद राहुल पैदल ही अम्बेडकर छात्रावास के लिए निकल गए।

Rahul Darbhanga 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राहुल आज फिर आ रहे हैं बिहार, ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की करेंगे शुरुआत

यह भी देखें :

 

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...