Flat में गांजा उगाकर 100 दिन में 12 लाख कमाने वाला राहुल नोएडा में गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : Flat में गांजा उगाकर 100 दिन में 12 लाख कमाने वाले नोएडा में गिरफ्तार। रोजगार के नए विकल्प और जल्द अमीर बनने के नवीनतम साधन अपनाकर महज 100 दिनों में 12 लाख रुपये कमाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है।

इस युवक की गलती यह थी कि इसने प्रतिबंधित गांजा की खेती अपने फ्लैट में की और अत्याधुनिक डिजीटल युग के नवीनतम साधनों विशेषकर डार्क वेब का इस्तेमाल किया।

प्रकरण दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी से पुलिस ने युवक को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेरठ निवासी राहुल के रूप में हुई है।

विदेशों से बीज मंगाकर Flat में ही उगाया प्रतिबंधित गांजा

पुलिस के हवाले से मिली यह हैरतअंगेज क्राइम स्टोरी काफी चौंकाने वाली है। अधुनातन डिजीटल युग में डिजीटल साधनों से नवीनतम खेती के गुर सीख उससे कम समय में मोटी कमाई कर लोगों की आंखों में धूल झोंक चुपचाप मोटी कमाई करने का मामला एकबारगी हैरत में डाल देता है।

नोएडा से सामने आये इस मामले में गिरफ्तार राहुल ने वेब सीरीज देखकर अपने Flat पर ही गांजा उगा लिया। ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी में राहुल ने गांजा की यह खेती की। इसके लिए राहुल ने एक Flat को खेत में तब्दील कर दिया।

इस कारोबार को चलाने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया और डार्क वेब के जरिए ही उसने गांजा की सप्लाई की। युवक ने वेब सीरीज देखकर गांजे की खेती करना सीखा।

फिर उसने विदेश से इसके बीज मंगाए और Flat में ही गमले में पौधे उगाने शुरू कर दिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक झटके में उसने 20 पौधों से 12 लाख रुपये की कमाई की।

गांजा की खेती की सांकेतिक फोटो
गांजा की खेती की सांकेतिक फोटो

4 महीने से ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में राहुल कर रहा था प्रतिबंधित गांजा की खेती…

प्रतिबंधित गांजा Flat में उगाने वाले आरोपी राहुल से पुलिस ने कई चौंकाने वाली हासिल की है। राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दारौला क्षेत्र का निवासी है। राहुल पिछले 4 महीने से प्रतिबंधित गांजा की खेती कर रहा था।

उसने Flat में 50 से ज्यादा पौधे सिर्फ चार महीने में उगा लिए। उसके Flat से 2 किलो से भी ज्यादा गांजा और 163.4 ग्राम ओशियन गांजा यानी प्रिमियम गांजा बरामद हुआ है। इसके साथ ही उसके Flat से और बीज समेत खेती का सामान भी बरामद हुआ है।

गांजा की खेती की सांकेतिक फोटो
गांजा की खेती की सांकेतिक फोटो

100 दिन में 12 लाख की कमाई करने वाले राहुल को नए 80 पौधों का मिला था ऑर्डर…

गिरफ्तार राहुल ने पुलिस को आगे बताया कि उसने 100 दिन में करीब 20 पौधे की बिक्री की और उससे करीब 12 लाख की कमाई की। उसके बाद उसे करीब 80 पौधों का ऑर्डर मिला जिनकी कीमत करीब 48 लाख रुपये होती। इन गांजा के पौधों की सप्लाई वह अपने ग्राहकों को डार्क वेब के जरिए ही कर रहा था।

पुलिस को राहुल ने बताया कि उसने गांजा पौधे के बीज एक विदेशी ऑनलाइन वेबसाइट से मंगाए थे। राहुल ने बताया कि डार्क वेब के जरिए वह ऑन-डिमांड गांजा बेचता था।

राहुल के मुताबिक, गांजे के एक पौधे की खेती में करीब 6-7 हजार रुपये का खर्च आता है जबकि उससे 30 से लेकर 40 ग्राम तक ओजी यानी प्रीमियम गांजा मिल जाता है जिसकी बाजार में कीमत 60 से लेकर 80 हजार तक होती है। अर्थात एक पौधा उगाने में जहां 6-7 हजार की लागत आई, वहीं 50 से 70 हजार रुपये तक का मुनाफा हुआ।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...